आईसीसी वनडे रैंकिंग

आईसीसी वनडे रैंकिंग:कोहली पहले और रोहित दूसरे नंबर पर बरकरार, टॉप-20 बल्लेबाजों में सिर्फ 3 भारतीय; गेंदबाजों में बुमराह दूसरे स्थान पर

आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली के 871 और रोहित शर्मा के 855 पॉइंट हैं।
विराट-रोहित के बाद टॉप-20 रैंकिंग में सिर्फ शिखर धवन 17वें नंबर पर बरकरार हैं
ऑलराउंडर रैंकिंग में रविंद्र जडेजा एक पायदान नीचे खिसकर 8वें नंबर पर पहुंचे

कोरोनावायरस के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले और रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। कोहली के 871 और रोहित के 855 पॉइंट हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अकेले भारतीय जसप्रीत बुमराह 719 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

13 मार्च के बाद से कोई वनडे इंटरनेशनल नहीं खेला गया
कोरोनावायरस के कारण 13 मार्च के बाद से कोई वनडे मैच नहीं हो सका है। पिछला मैच बगैर दर्शकों के सिडनी में हुआ था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 71 रन से हराया था। अब 139 दिन बाद इंग्लैंड से वनडे इंटरनेशनल की वापसी होगी। 30 जुलाई को इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच 3 वनडे की सीरीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *