कोरोना का नया रूप: भारत में वायरस से दोबारा संक्रमित होने का ख़तरा, आईसीएमआर ने दी जानकारी

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अब तक कोरोना से 71 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि करीब 62 लाख लोग संक्रमण से मुक्त भी हो चुके हैं. इसी बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के डायरेक्टर जनरल ने मंगलवार को जानकारी दी कि देश में अब तक कोरोना री-इंफेक्शन के 3 मामले सामने आए हैं.

री-इंफेक्शन के 2 मामले मुंबई, जबकि 1 मामला अहमदाबाद में मिला है. उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दुनिया में कोरोना के री-इंफेक्शन के अब तक कुल 24 मामले सामने आए हैं. हालांकि डब्ल्यूएचओ अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि री-इंफेक्शन 100 दिनों के बाद हुआ या 90 दिनों के बाद. उन्होंने कहा कि वे फिलहाल इस अवधि को 100 दिन मान रहे हैं.

 

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट !

देश में रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में बड़ी कमी आ रही है और ठीक होने वाले मरीजों की तादाद बढ़ रही है। पिछले 10 दिनों से प्रतिदिन मरने वालों की संख्या भी हजार के कम बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय के मुताबिक पिछले पांच हफ्तों से प्रतिदिन औसत नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सितंबर के दूसरे हफ्ते में औसत दैनिक नए मामलों की संख्या 92,830 थी और जो अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में घटकर 70,114 पर आ गई है।

 

कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें 60 या इससे अधिक उम्र के लोगों की हुईं-देश में अब तक कोरोना से 109856 मौतें हो चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना से होने वाली मौतों में से करीब 53 प्रतिशत मौत उन मरीजों की हुई है, जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक थी. करीब 35 प्रतिशत मौतें 45-60 वर्ष आयु समूह के मरीजों और 10 प्रतिशत मौतें 26-44 वर्ष आयु समूह के मरीजों की हुई है.

 

केरल में फिर सबसे ज्यादा नए केस:-देशभर में कोरोना से हालात सुधर रहे हैं, लेकिन केरल, कर्नाटक और बंगाल में हालात ठीक होते नजर नहीं आ रहे। केरल में फिर देशभर में सबसे ज्यादा नए केस मिले हैं। केरल में 8,764, कर्नाटक में 8,191 और बंगाल में 3,631 नए मामले सामने आए हैं। केरल और बंगाल में संक्रमितों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है, जबकि कर्नाटक में इनकी संख्या 7.26 लाख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *