संजय राउत- मैं माफी मांगने पर सोचूंगा, लेकिन रखी ये ‘शर्त’

     

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेहतरीन अदाकारी के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों शिवसेना नेता संजय राउत से उनकी ठनी हुई है। दोनों के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। कंगना और राउत एक दूसरे के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं ।तीखे बयानों के बीच रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि क्या कंगना रनौत में इतनी हिम्मत है कि वो अहमदाबाद के बारे में भी ऐसा बोल सकें? उन्होंने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत अगर महाराष्ट्र से मांफी मांगेगी है तो मैं माफी के बारे में सोचूंगा.
संजय राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “अगर वह लड़की (कंगना रनौत) महाराष्ट्र से माफी मांगेगी, तो मैं माफी के बारे में सोचूंगा. उसने मुंबई को मिनी पाकिस्तान कहा. क्या उसमें अहमदाबाद के बारे में ऐसा ही कहने की हिम्मत है?” बता दें कि कंगना रनौत की ओर से मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से किए जाने के बाद से इस मामले में राजनीति तेज हो गई है. शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) से लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख तक उनके इस बयान का विरोध कर चुके हैं. शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर कंगना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था.वहीं, शिवसेना के विधायक प्रताप सरनैक ने कहा था कि कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जाना चाहिए. सरनैक के अनुसार, संजय राउत ने सलाह दी है कि अगर कंगना 9 सितंबर को मुंबई आती हैं तो शिवसेना की महिला कार्यकर्ताएं उन्हें थप्पड़ जड़ेंगी. शिवसेना विधायक के इस बयान के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *