कानों में खुजली होती रहती है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

कानों में खुजली होती रहती है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
कान में हमेशा उंगली रहती है तो आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है. इससे आपको इन्फेक्शन भी हो सकता है.

कान में खुजली की वजह
क्या आपको भी कानों में लगातार खुजली होती रहती है? कान में लगातार खुजली से ईयर इन्फेक्शन भी हो सकता है. कान के अंदर के हिस्से तक पहुंचना अंसभव है और कई बार लोग खतरनाक चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं जोकि बिल्कुल गलत है.

लेकिन कान में खुजली की वजह क्या है? जब किसी शख्स में अल्ट्रा सेंसिटिव न्यूरोलॉजिकल फाइबर्स होते हैं तो कानों में खुजली होती है. ये वे छोटे फाइबर होते हैं जो कानों की बाहरी परत बनाते हैं और सेसेंटिविटी बढ़ने से खुजली की समस्या हो सकती है. इसके अलावा ड्राई स्किन की वजह से भी खुजली हो सकती है. मानव के शरीर में सबसे ज्यादा सेंसेटिव कान होता है और इसलिए आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने में ये घरेलू उपाय बहुत काम आएंगे.

घरेलू उपाय जिनसे मिलेगी मदद-

एलोवेरा-

अधिकतर लोगों के घरों में एलोवेरा का पौधा होता है. आप अपने सिर को एक तरफ झुकाकर कान में एलोवेरा जेल की 3-4 बूंदे डाल सकते हैं. कुछ सेकेंड तक सिर झुकाए रखें ताकि एलोवेरा जेल बाहर ना निकल जाए. एलोवेरा से कान की भीतरी परत की ड्राइनेस दूर होती है और pH का स्तर भी सामान्य हो जाता है. इसका एंटी इन्फ्लैमेटेरी गुण कानों की खुजली और सूखेपन की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है.

तेल-

कई सारे तेल कानों की खुजली की समस्या से निजात दिलाने में इस्तेमाल किए जा सकते हैं. नारियल का तेल, ओलिव ऑयल कान में डाल सकते हैं.

लहसुन-

लहसुन के बहुत सारे गुण आपने पहले ही सुने होंगे. लहसुन में एंटीबायोटिक और दर्द में राहत दिलाने वाले गुण मौजूद होते हैं. गर्म जैतून या तिल के तेल में एक कली लहसुन क्रश कर डाल दें. लहसुन को निकाल लें और तेल को कान के बाहरी हिस्से में लगाएं. आराम मिलेगा.

कभी-कभी कानों में बहुत ज्यादा खुजली होने लगती है। आपने भी कई लोगों को कान में उंगली डालकर जोर-जोर से खुजली करते देखा होगा। इसमें कोई शक नहीं है कि कान में खुजाने से आपको संतुष्टी मिलती है। लेकिन कभी-कभी ज्यादा खुजली होना परेशानी का कारण भी बन जाता है। क्या आपको पता है कान में खुजली क्यों होती है? गुड़गांव स्थित पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर अमिताभ मलिक आपको इस आम समस्या का कारण बता रहे हैं।

डॉक्टर के अनुसार, कान में खुजली कान में वैक्स या डैंड्रफ होने की वजह से हो सकती है। इसकी वजह से फंगल इन्फेक्शन, मिडिल ईयर इन्फेक्शन या एसिड रिफ्लेक्स भी हो सकता है। कई मामलों में खुजली शांत करने के लिए कान में कुछ चीजों को डालने के कारण मनोवैज्ञानिक की स्थिति भी पैदा हो सकती है।

डॉक्टर के अनुसार आपको भूलकर भी टूथपिक्स में कॉटन लपेटकर कान में नहीं डालनी चाहिए। इसके अलावा धार वाली चीजें जैसे- चाबी, हेयर पिन और शार्प नेल्स कान में नहीं डालनी चाहिए। इससे ईयर ड्रम और ईयर कैन को नुकसान हो सकता है। अगर आपको एक समय में एक ही बार खुजली हो रही है, तो ये चिंता का विषय नहीं है। हालांकि अगर खुजली अक्सर होती है, तो गंभीर हालत का संकेत हो सकता है। ये मिडिल ईयर इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है, इसके लिए आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *