HDFC बैंक ग्राहक ध्यान दें!

अगर आप HDFC बैंक के ग्राहक हैं और आप इसकी मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। HDFC बैंक ने 15 जून को कहा कि वह अपने मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन  के साथ कुछ समस्याओं का सामना कर रहा है . बैंक इस बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ग्राहकों को सूचना दी है.

HDFC बैंक ने ट्वीट कर कहा, ‘ग्राहकों से अनुरोध है कि कृपया अपने लेनदेन को पूरा करने के लिए वे नेटबैंकिंग का यूज करें. असुविधा के लिए खेद है. धन्यवाद. HDFC बैंक की कम्युनिकेशन टीम ने कहा, “हम मोबाइल बैंकिंग ऐप पर कुछ समस्याओं का सामना कर रहे हैं. हम इसे प्राथमिकता के आधार पर देख रहे हैं और जल्द ही अपडेट करेंगे.

हालांकि, अब इस समस्या को सुलझा लिया गया है. ग्राहक अब लेनदेन के लिए नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप का उपयोग कर सकते हैं. असुविधा के लिए हमें खेद है और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद. बता दें कि पिछले दो साल में बैंक के डिजिटल चैनलों में कई गड़बड़ियां आई थी, जिसके बाद दिसंबर में RBI ने बैंक किसी भी नए डिजिटल लॉन्च के साथ आगे बढ़ने से रोक दिया था.दिसंबर में, आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को अपनी डिजिटल बैंकिंग पहल को रोकने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगाने का आदेश दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *