SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर!

कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है. कई राज्यों ने लागू पाबंदियों में भी ढील देने की प्रक्रिया शुरू हो गई. इस बीच देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आई है. बैंक ने ब्रांचों के कामकाज के समय में बदलाव किया है. पहले जहां SBI की ब्रांच में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कामकाज होता था, अब इसे 2 घंटे बढ़ा दिया गया है. अब बैंक की शाखाएं शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी.

आपको बता दें 1 जून से देश के सरकारी बैंक SBI में सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक कामकाज होगा. अगर आप भी एसबीआई ग्राहक हैं तो बैंकिंग काम के लिए 4 बजे तक ब्रांच जा सकते हैं. देश में अब कोरोना की स्थिति में सुधार आ रहा है, जिसके चलते बैंक ने काम करने के घंटों को बढ़ाने का फैसला लिया है. बैंक का समय 1 जून 2021 से बदला गया है.

ऑफिशियल ट्विटर पर दी जानकारी:-SBI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है. बैंक ने एक ग्राहक के ट्वीट के रिप्लाई में इस बारे में जानकारी दी है. उस ग्राहक ने बैंक से ब्रांच का टाइम पूछा तो बैंक ने कहा कि ग्राहक सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच अपने बैंक से जुड़े काम करवा सकेंगे. बैंक ने ट्वीट में लिखा, 1 जून 2021 से हमारी सभी ब्रांच सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे.

कैश निकासी के नियम बदले:-इसके अलावा हाल ही में एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर कैश निकालने के नए नियमों के बारे में बताया था. बैंक ने अपनी शाखाओं में नॉन-होम थर्ड पार्टी कैश विदड्रॉल की भी मंजूरी दे दी. इससे उन ग्राहकों को राहत मिलेगी, जो किसी वजह से कैश निकालने के लिए अपनी होम ब्रांच नहीं जा सकते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *