1 जनवरी से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर, देखें डिटेल्स

साल 2022 जल्द ही खत्म होने वाला है और नए साल का आगाज होने वाला है. ऐसे में नए साल के साथ ही आपके बैंक और फाइनेंस से संबंधित कई रूल्स में बदलाव  होने वाला है. इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. हम आपको उन वित्तीय बदलावों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा. जिन वित्तीय नियमों में 1 जनवरी 2023 से बदलाव होने वाला है वह है क्रेडिट कार्ड , बैंक लॉकर, जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग , सीएनजी-पीएनजी के भाव और गाड़ी के दामों में बढ़ोतरी जैसे नियम शामिल हैं. आइए आपको बताते हैं कि नए साल ऐसे कौन से बदलाव होने वाले हैं जो आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं-

1. बैंक लॉकर के नए नियम

आपको बता दें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  के द्वारा जारी किए गए नए लॉकर नियम 1 जनवरी, 2023 से लागू हो जाएंगे. इस नियम के लागू होने के बाद से ग्राहकों के साथ बैंक लॉकर को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे. अगर लॉकर में रखे सामान को कई नुकसान पहुंचता है तो बैंक की जिम्मेदारी अब तय की जाएगी. इसके अलावा अब बैंक से ग्राहकों को 31 दिसंबर तक के लिए एक एग्रीमेंट साइन करना होगा. इसके जरिए ग्राहकों को लॉकर के नियमों में बदलाव के बारे में जानकारी SMS और अन्य माध्यम से बैंक को देनी होगी.

2. क्रेडिट कार्ड के रूल्स में किया गया बदलाव

अगर आप भी क्रेडिट कार्ड होल्डर हैं तो जान लें कि क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. आपको बता दें कि HDFC बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के पेमेंट पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स के नियमों में बदलाव करने वाला है. ऐसे में आप अपने सभी रिवॉर्ड पॉइंट का भुगतान 31 दिसंबर, 2022 से पहले कर लें.

3. जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग के नियमों के बदलाव

जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग या इलेक्ट्रॉनिक बिल के रूल्स में नए साल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सरकार ने साल 2023 से जीएसटी की ई-इन्वॉयसिंग के लिए अब 20 करोड़ की सीमा को घटाकर अब 5 करोड़ कर दिया है. ऐसे में इस नए नियम को 1 जनवरी, 2023 से लागू किया जा रहा है. ऐसे में जिन व्यापारियों का बिजनेस 5 करोड़ से अधिक है उन्हें इलेक्ट्रॉनिक बिल को जनरेट करना अब आवश्‍यक हो गया है.

4. एलपीजी के दाम बदलाव

नए साल की शुरुआत में ही सरकार द्वारा एलपीजी को लेकर एक खुशखबरी का ऐलान हो सकता है. माना जा रहा है कि सरकारी तेल कंपनियां  नए साल में रसोई गैस (LPG) के दामों में कटौती का एलान कर सकती हैं. पिछले कुछ समय में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में सरकार सरकारी तेल कंपनियों एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर ग्राहकों को राहत दे सकती है.

5. गाड़ी खरीदना हो सकता है महंगा

आपको बता दें कि साल 2023 में अगर आप नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपको झटका दे सकती है. एमजी मोटर, मारुति सुजुकी, एमजी मोटर, ह्युंई मोटर, टाटा मोटर्स, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और रेनॉल्ट ने अपने गाड़ी के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. टाटा मोटर्स ने यह ऐलान किया है कि वह अपने कॉर्मशियल गाड़ियों की कीमत 2 जनवरी 2023 बढ़ाने जा रही है. वहीं होंडा कार्स ने भी अपनी गाड़ियों के दाम में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *