Aryan Khan से पहले पिता Shahrukh Khan को रडार पर ले चुके हैं Sameer Wankhede, एक्टर पर लगाया था इतने लाख रुपये का जुर्माना

शाहरुख खान इन दिनों अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग केस मामले की वजह से बेहद परेशान हैं। दरअसल इस वक्त नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने आरोपियों के खिलाफ कई सबूतों को कोर्ट में पेश किया है, जिसकी वजह से आर्यन समेत बाकि आरोपियों को जेल की हवा खानी पड़ रही है। लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब शाहरुख और समीर वानखेड़े एक दूसरे के आमने सामने हो। इससे पहले भी समीर वानखेड़े शाहरुख के लिए आफत बन चुके हैं। समीर वानखेड़े ने कस्टम ड्यूटी न भरने की वजह से शाहरुख खान पर करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान साल 2011 में अपने परिवार के संग लंदन और हॉलैंड से छुट्टियां मनाकर वापस आ रहे थे. 14 जुलाई 2011 की ये घटना बताई जाती है. उस दौरान मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ उतरे, एक्टर के पास बड़ी संख्या में बैग थे. रिपोर्ट में कहा जाता है कि शाहरुख खान अपने परिवार के संग जब छुट्टियां मनाकर वापस आए तो उनके पास करीब 20 बैग थे. कस्टम विभाग में समीर वानखेड़े उस वक्त डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे. शाहरुख खान और उनके परिवार को समीर ने एयरपोर्ट पर रोककर पूछताछ की. हालांकि बाद में उनके परिवार को छोड़ दिया गया लेकिन शाहरुख खान से लंबी पूछताछ के दौरान उन पर फाइन किया गया और फिर छोड़ा गया.

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है. इसके बावजूद उन पर कानूनी कार्रवाई हुई और 1 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा, जिसे शाहरुख खान को भरना भी पड़ा. मालूम हो शाहरुख खान से जब एयरपोर्ट पर पूछताछ हो रही थी तो उन्हें कोई विशेष और लग्जरी सुविधा नहीं दी गई थी. बल्कि समीर वानखेड़े ने एसआरके के संग भी एक आम पैसेंजर की तरह ही व्यवहार किया था. बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला निकलकर सामने आया था. जिसका नेतृत्व समीर वानखेड़े ने किया था. इस दौरान समीर ने बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स से पूछताछ भी की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *