निवेश जगत और दलाल स्ट्रीट को बड़ा झटका: न्यूज़ीलैंड में छुट्टियों के दौरान कार्डियक अरेस्ट से एइक्विटस इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंसी के फाउंडर व एमडी, मल्टीबैगर हंटर और इक्विटी प्रमुख सिद्धार्थ भैया का 47 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली. निवेश की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. एइक्विटस इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंसी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ भैया (Siddhartha Bhaiya) का 31 दिसंबर 2025 को अचानक निधन हो गया. वह अपने परिवार के साथ न्यू जीलैंड में छुट्टियां मना रहे थे, तभी उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया. उनकी उम्र सिर्फ 47 साल थी. इस खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार और निवेश समुदाय में गहरा शोक देखने को मिल रहा है.

एइक्विटस इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंसी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि सिद्धार्थ भैया का जाना सिर्फ एक लीडर का जाना नहीं है, बल्कि एक ऐसे इंसान का जाना है जिसने निवेश को सोच, अनुशासन और ईमानदारी के साथ देखने की संस्कृति बनाई. कंपनी ने कहा कि वह आगे भी उन्हीं मूल्यों और लॉन्ग टर्म विजन के साथ काम करती रहेगी, जो सिद्धार्थ भैया ने तय किए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *