अमेरिका के इस शहर में कुत्ते ने 13,143 मतों से जीत लिया चुनाव,बन गया मेयर

संयुक्त राज्य अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप या जो बाइडेन में से अपना अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतपत्रों की गिनती कर रहा है लेकिन इस दौरान एक शहर ऐसा है, जहां के मेयर की खासी चर्चा हो रही है. यहां के केंटुकी प्रांत के रैबिट हैश (Rabbit Hash) शहर में एक कुत्‍ते विल्बर बीस्ट को मेयर के रूप में चुना गया है. विल्बर बीस्ट (Wilbur Beast) एक फ्रांसीसी बुलडॉग है और अब मेयर (Mayor) भी है. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बीस्ट’ को 13,143 वोट मिले हैं.

रैबिट हैश हिस्टोरिकल सोसायटी, जो शहर का मालिक है. उन्होंने बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में घोषणा की. उन्होंने लिखा, ‘रैबिट हैश में मेयर चुनाव सपन्न हुआ. विल्बर बीस्ट नए मेयर बन चुके हैं. 22,985 वोट में से उनको 13,143 वोट मिले.’

जैक रैबिट बीगल एंड पोपी गोल्डन रिट्रीवर, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. लेडी स्टोन, 12 वर्षीय बॉर्डर कोली, शहर के राजदूत के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखने में कामयाब रहीं.

केंटुकी डॉट कॉम के अनुसार, रैबिट हैश, ओहियो नदी के किनारे एक अनधिकृत समुदाय है. वो 1990 से कुत्ते को अपना मेयर चुनते आ रहे हैं. समुदाय के निवासियों ने हिस्टोरिकल सोसायटी को 1 डॉलर दान करके अपना वोट डाला.

 

विल्बर जैसे ही पद ग्रहण करेगा, तो वह रैबिट हैश हिस्टोरिकल सोसायटी और अन्य धर्मार्थ कारणों के लिए धन जुटाने में मदद करेगा. विल्बर की प्रवक्ता एमी नोलैंड ने फॉक्स न्यूज को बताया कि विल्बर ने चुनाव जीतने के बाद स्थानीय और दुनिया भर के समर्थकों को धन्यवाद दिया.

उन्होंने एक लिखित बयान में कहा, ‘यह एक रोमांचक साहसिक कार्य है और केंटकी के रैबिट हैश शहर के हेमलेट शहर को संरक्षित करने का एक गहरा सार्थक कारण है. इस शहर में जो भी विजिटर आएगा, हम उनको लगातार मनोरंजन कराते रहेंगे.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *