भोपाल में 103 साल के बुजुर्ग ने 49 साल की महिला से की तीसरी शादी, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल – देखे VIDEO

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुजुर्ग और एक महिला ने अनोखी शादी रचाई है। यह शादी काफी चर्चा में है क्योंकि दूल्हे की उम्र 103 साल और दुल्हन की 49 है। अपने से आधी उम्र की महिला से बुजुर्ग ने विशेष विवाह किया। हालांकि बुजुर्ग और महिला ने पिछले साल शादी की है, लेकिन अब हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस उम्र में शादी करने के पीछे की वजह बता रहे है। बुजुर्ग हबीब नजर का कहना है कि वह अकेले हो गए थे इसलिए उन्होंने तीसरी शादी की है।

बुजुर्ग ने आधे से भी कम उम्र की लड़की से शादी की

महिला की उम्र बुजुर्ग से आधे से भी कम हैं। ऐसी शादी के बारे में सुनकर लोग बेहद हैरान हैं। अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें 103 साल के बुजुर्ग निकाह के बाद ऑटो से अपनी 49 साल की बेगम को घर ले जाते दिख रहे हैं। लोगों की मुबारकबाद को वे खुशी-खुशी स्वीकार कर रहे है। 103 साल के ये बुजुर्ग हबीब नजर भोपाल के इतवारा में रहते है। लोग उन्हें मंझले भाई के नाम से भी जानते हैं। हबीब ने 2023 में फिरोज से शादी की थी। माना जा रहा है कि हबीब नजर, मध्यप्रदेश के सबसे उम्रदराज दूल्हा हैं, जिसने उम्र के इस पड़ाव में शादी की है।

अकेला हो गया था, इसलिए की शादी

कहा जा रहा है कि 1920 में हबीब नजर का पहला निकाह नासिक में हुआ था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद पहली पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद हबीब ने दूसरा निकाह लखनऊ में किया। तीसरी शादी से करीब डेढ़ साल पहले उसका भी निधन हो गया। दोनों की मृत्यु के बाद हबीब काफी अकेले हो गए थे, लेकिन उन्होंने तीसरी शादी करने का फैसला लिया।

खुद की मर्जी से किया निकाह

वहीं फिरोज का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से निकाह किया है। फिरोज ने बताया कि पहले उसे शादी नहीं करनी थी, लेकिन जब उसे ये जानकारी लगी कि हबीब की खिदमत के लिए कोई नहीं है, तो फिर यह फैसला ले लिया। इस निकाह से खुश हूं। बता दें, हबीब 104 साल के है फिर भी वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें कोई बीमारी नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *