भोपाल में फिर 4 साल के मासूम की कुत्ते के काटने से मौत, अजीब हरकतें करने लगा था बच्चा – देखें VIDEO

भोपाल में कुत्ते के काटने के 15 दिन बाद 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिवार ने बताया कि बच्चा अजीब हरकतें करने लगा था। बेहोश हो जाने पर सोमवार रात को अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि 10 जनवरी को मिनाल रेसीडेंसी में 7 महीने के मासूम को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला था।

होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा मॉल इलाके में करीब 15 दिन पहले कंस्ट्रक्शन साइट पर 4 साल के सुलेमान को कुत्ते ने काट लिया था। उसकी मां यहां मजदूरी करती है। मां और मामा सुलेमान को हमीदिया अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे वैक्सीन लगाई। सुलेमान यहां 4 दिन एडमिट रहा। तबीयत ठीक होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

बच्चे के मामा एरियल जोजो ने बताया कि डिस्चार्ज के 7-8 दिन बाद सुलेमान की तबीयत बिगड़ने लगी। उसका शरीर ठंडा पड़ रहा था। वह पंखे से डर रहा था। अजीब सी बातें कर रहा था। रोते रहता था। उसे दोबारा अस्पताल ले गए। इलाज के बाद डॉक्टर ने कहा कि सुलेमान का ट्रीटमेंट पूरा हो चुका है।

4 साल के सुलेमान को कुत्ते ने काट लिया था। इसके 15 दिन बाद उसकी मौत हो गई।

22 जनवरी की रात को अचानक हुआ बेहोश

मामा एरियल ने बताया, 22 जनवरी को सुलेमान चलते-चलते गिर रहा था। उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा। रात करीब 9 बजे वह बेहोश हो गया। हम तुरंत उसे एम्स लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। एम्स प्रबंधन के मुताबिक सुलेमान को रात करीब 9.30 बजे मृत अवस्था में एम्स लाया गया था।

पुलिस को बच्चे को पोस्टमॉर्टम करवा रही है। सुलेमान के माता-पिता कटारा हिल्स स्थित लहारपुर में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *