“डोंबिवली में कांग्रेस नेता मामा पगारे ने पीएम मोदी की आपत्तिजनक साड़ी वाली तस्वीर शेयर की, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर पहनाई साड़ी, VIDEO वायरल”

डोंबिवली में कांग्रेस नेता मामा पगारे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की साड़ी पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने के बाद विवाद पैदा हो गया. नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उन्हें बीच सड़क पर साड़ी पहनाई. इसका वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.

प्रकाश पगारे ने पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की थी.

महाराष्ट्र के डोंबिवली में सोमवार और मंगलवार को घटी घटनाओं ने स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है. मामला तब शुरू हुआ जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश उर्फ मामा पगारे ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर साझा की.

तस्वीर में प्रधानमंत्री को लाल रंग की साड़ी पहने गया था. अब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नेता को सारी पहना दिया है, जिसका वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.

मंगलवार सुबह मनपाड़ा रोड पर बीजेपी पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता मामा पगारे को बीच सड़क पर रोक लिया. वहां मौजूद लोगों की नजरों के सामने बीजेपी नेताओं ने पगारे को एक नई और महंगी साड़ी पहनाई. इस दौरान राहगीर भी रुककर यह नजारा देखने लगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *