
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आपको काफी वायरल चीजें देखने को मिलती है या फिर कुछ भी पोस्ट कर दिया जाए वो वायरल हो जाता है अक्सर आप सभी ने काफी एक्सीडेंट देखे होंगे लेकिन अब जो दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया वो किसी को भी हैरान कर देगा दरअसल, दुर्घटना में एमट्रैक ट्रेन ने कारों से लदे एक छोटे ट्रक को टक्कर जबरदस्त मार दी. यह घटना शुक्रवार को अमेरिका के ओक्लाहोमा के थैकरविले में हुई. रेलवे क्रॉसिंग पर कारों से लदे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के रोंगटे खड़े कर देने वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ज्यादा भार होने की वजह से ट्रक ट्रैक पार नहीं कर सका. आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको एक शख्स भी दिखाई देगा, जो लोकोमोटिव चालक को संकेत देने की कोशिश कर रहा था. लेकिन, उसकी ये कोशिश काम नहीं आई और ट्र के परखच्चे उड़ गए.
लव काउंटी फायरफाइटर्स द्वारा फेसबुक पर शेयर किए गए एक अपडेट के अनुसार, एमट्रैक ट्रेन में सवार पांच यात्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. “ट्रेन लोकोमोटिव का अगला भाग पटरी से उतर गया, जिससे रेल बेड के कुछ हिस्सों को मामूली क्षति हुई और ट्रेन को आगे जाने से रोका गया. विभाग ने कहा कि बीएनएसएफ, एमट्रैक और संघीय रेल प्रशासन के निरीक्षक कमांड की सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और पटरियों और ट्रेन को हुए नुकसान का निरीक्षण किया.