खंडवा में राखी का LED बल्ब निगल गया मासूम, उल्टियों के बाद अस्पताल में एक्स-रे से हुआ खुलासा, डॉक्टरों ने सुरक्षित निकाला

खंडवा में एक साल के मासूम ने राखी में लगी एलईडी लाइट निगल ली। इसके बाद वह लगातार उल्टियां करने लगा। घबराकर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में पता चला कि बच्चे के गले में एलईडी लाइट फंसी है।

गले में एलईडी फंसे होने के चलते बच्चा लगातार रोए जा रहा था।

तब परिजन को एहसास हुआ कि एलईडी राखी में लगी हुई थी। परिजन दंग रह गए। हालांकि डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद बल्ब को बाहर निकाला। कुछ देर बाद बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।

डॉक्टरों ने बच्चे को उल्टियां करवाकर एलईडी बाहर निकाली।

एक्स-रे में गले में कुछ फंसा दिखा बच्चे का इलाज करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर महबूब खान ने बताया, बच्चे के परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां एक्स-रे रिपोर्ट के बाद यह पता चला कि उसके गले में कोई एलिमेंट फंसा हुआ है, जिसके तुरंत बाद हमने बच्चे का इलाज शुरू किया और उसके गले से एक एलईडी लाइट निकाली।

राखी में लगा था एलईडी बल्ब बच्चे के पिता मनीष पटेल ने बताया, एलईडी राखी में लगी हुई थी। हम बच्चे को कुछ भी खिला रहे थे तो वह उल्टियां कर रहा था। हम घबरा गए। उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप किया और गले से एलईडी निकली। फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *