मंदसौर में भाजपा पार्षद और साथी ने छात्रा का अपहरण कर मारपीट की, पहले से पहचान; कॉलेज के बाहर जबरदस्ती कार में बैठाया, पुलिस ने नाकाबंदी कर छुड़ाया लेकिन एफआईआर से पहले आरोपी फरार

मंदसौर में भाजपा नेता ने दोस्त के साथ मिलकर कॉलेज के बाहर से छात्रा का अपहरण कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को रोका और छात्रा को छुड़ा लिया। पुलिस दोनों आरोपी और छात्रा को थाने लेकर गई।

पुलिस आरोपियों को थाने लाई। रात में एफआईआर दर्ज की गई, इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए।

घटना सोमवार को पीजी कॉलेज के बाहर की है। छात्रा बस का इंतजार कर रही थी। तभी करीब साढ़े तीन बजे बिना नंबर की काले शीशे वाली ऑल्टो कार वहां आकर रुकी। गाड़ी से अभिषेक चौधरी उतरा और छात्रा का हाथ पकड़कर जबरन कार में बैठा लिया। छात्रा ने विरोध किया और मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद कार तेजी से रवाना हो गई।

टीआई संदीप मंगोलिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। उसके बयान पर अपहरण और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है

पुलिस छात्रा को छुड़ाकर थाने लाई। उसने बताया कि आरोपी उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जा रहे थे।

कार से भाजपा पार्षद और उसका दोस्त पकड़ाया प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी सक्रिय हुए और कृषि उपज मंडी के पास संदिग्ध कार को रोक लिया। कार से पिपलियामंडी के भाजपा पार्षद श्रवण चौहान और अभिषेक चौधरी को पकड़ा गया।

इसी बिना नंबर प्लेट की कार में आरोपी छात्रा को जबरदस्ती बैठाकर ले जा रहे थे।

दोनों आरोपी छात्रा को पहले से जानते थे थाने में प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस जांच के दौरान युवती के परिजन भी थाने पहुंचे। दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। इस बीच आरोपियों ने थाने से बाहर निकलने की कोशिश की। शाम तक एफआईआर दर्ज करवाने में देरी हुई। दोनों आरोपी फरार हो गए। देर रात करीब साढ़े 11 बजे युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

भाजपा पार्षद श्रवण चौहान (ग्रे टीशर्ट में) कार चला रहा था। अभिषेक पर छात्रा से कार में मारपीट के आरोप है।

छात्रा बोली- कार में आरोपी ने मारपीट की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अभिषेक ने कॉलेज के बाहर अचानक उसका रास्ता रोका और जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में मारपीट की और बाल भी खींचे। छात्रा ने कार चालक श्रवण चौहान से गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

छात्रा पर शक करता था आरोपी भास्कर की पड़ताल में यह भी सामने आया कि अभिषेक और छात्रा पिछले चार साल से एक-दूसरे को जानते थे। पीड़िता के पिता ने अभिषेक से कहा था कि वह उनकी बेटी का ध्यान रखे। अभिषेक को छात्रा पर शक था कि उसके किसी और से संबंध है। इसी वजह से वह उसका पीछा करता था। बार-बार फोन कर निगरानी रखता था। सोमवार को भी शक के चलते कॉलेज पहुंचा थी। विवाद के बाद छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। कार चालक श्रवण चौहान पिपलियामंडी का पार्षद है और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *