हैदराबाद के मेडचल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत एक शख्स ने अपनी टाटा अल्ट्रोज कार को एक घर की दीवार पर चढ़ा दिया। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नीचे उतारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ड्रिंक एंड ड्राइव करना एक अपराध है। लेकिन इसके बावजूद लोग नशे में धुत होकर सड़कों पर गाड़ी दौड़ाते हैं। न उन्हें प्रशासन का खौफ होता है और न ही अपनी जान की परवाह होती है। नशे में सड़कों पर तेजी से गाड़ी दौड़ाते हैं और अपने साथ सड़क पर चल रहे बाकी लोगों की भी जान खतरे में डालते हैं।
एक ऐसा ही ड्रिंक एंड ड्राइव का हैरान कर देने वाला मामला तेलंगाना के मेडचल इलाके में देखने को मिला। यहां एक शख्स ने नशे में अपनी कार एक घर की दीवार पर चढ़ा दिया। यह घटना गुरुवार को हैदराबाद के पास मेडचल-डुंडीगल थाना क्षेत्र में हुई।
घर की दीवार पर चढ़ा दी गाड़ी

जानकारी मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से टाटा अल्ट्रोज कार को दीवार से नीचे उतारा गया। इस घटना का वीडियो लोगों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि कार शामीपुर में एक घर की दीवार पर फंसी हुई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था। इस घटना के बाद इलाके में लोग जमा हो गए और सभी यह देखने पहुंचे कि कार दीवार पर कैसे चढ़ गई।
देखें घटना का वीडियो
నిద్రమత్తులో ఇంటిగోడపైకి కారు ఎక్కించిన వ్యక్తి
మేడ్చల్ – దుండిగల్ పియస్ పరిదలోని శంభీపూర్లో కారు బీభత్సం
కారును క్రేన్ సహాయంతో దింపిన ట్రాఫిక్ పోలీసులు pic.twitter.com/PZUcNw0KW7
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) July 25, 2025
अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। अभी यह साफ नहीं है कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कोई केस दर्ज किया है या नहीं। वायरल वीडियो को @TeluguScribe नाम के पेज ने एक्स पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
पहले भी ऐसा हुआ था…

ऐसा ही एक मामला यूपी के मैनपुरी में भी हुआ था। वहां एक तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और एक बन रहे मकान की दीवार में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो दीवार से टकराने से पहले ई-रिक्शा पर चढ़ गई।