सर्व ब्राह्मण समाज के आन लाईन परिचय सम्मेलन का शुभारंभ

*सर्व ब्राह्मण समाज के आन लाईन परिचय सम्मेलन का शुभारंभ
———————————————
सर्व ब्राह्मण डिजिटल परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के प्रमुख संयोजक पंडित अनमोल तिवारी एवं पंडित आशुतोष दुबे ने बताया कि आज सम्मेलन का शुभारंभ इंदौर और लंदन ऑफ़िस पर किया गया झूम मीटिंग के ज़रिए सभी ब्राह्मण साथी साथ आये इंदौर ऑफ़िस पर दीप जला कर १० दिवसीय डिजिटल सम्मेलन की शुरुआत की गयी । इस अवसर पर अनमोल तिवारी , आशुतोष दुबे , संदीप जोशी , मुंबई से सुनील शर्मा , सिंधु जोशी , मनीष जोशी उपस्तिथ थै । पूरे विश्व से सभी ब्राह्मण वर्ग के लोगों ने इस सम्मेलन मै हिस्सा लिया जा रहा हैं ।

सर्व ब्राम्हण समाज के युवक-युवतियों का अंतर्राष्ट्रीय आॅनलाईन परिचय सम्मेलन बुधवार से प्रारंभ हुआ। ग्यारह दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन का शुभारंभ लंदन व इंदौर में दीप प्रज्जवलन के साथ आमंत्रित अतिथियों ने किया।
समिति के प्रमुख संयोजक पं. अनमोल तिवारी एवं पं. आशुतोष दुबे ने बताया कि सम्मेलन के लिए करीब 6 हजार उच्च शिक्षित प्रत्याशियों की प्रविष्ठियां प्राप्त हुई हैं। ये सभी प्रत्याशी गुरूवार 13 अगस्त से मोबाइल एप्लीकेशन एवं वेबसाइट के माध्यम से अपने लिए श्रेष्ठ जीवनसाथी का चयन करेंगे। पहले दिन 13 को इंजीनियर प्रत्याशी आएंगे। सम्मेलन में 1650 इंजीनियर, 1200 एमबीए एवं बीबीए, 780 सीए एवं सीएस, 200 डाॅक्टर्स, एक हजार व्यवसायी के अलावा 300 तलाकशुदा प्रत्याशी भी शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में देश के लगभग सभी राज्यों के सभी वर्ग के ब्राम्हणों के अलावा कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन एवं सिंगापुर में कार्यरत 190 एनआरआई प्रत्याशी भी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन की मोबाइल एप्लीकेशन एवं वेबसाइट पर इन सभी प्रत्याशियों के सचित्र विवरण दिए गए हैं जिन्हें एक क्लिक के माध्यम से चंद मिनटों में सर्च कर उन्हें वहीं से विवाह प्रस्ताव के संदेश या उनसे अन्य वांछित जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। सम्मेलन में कश्मीरी ब्राम्हण, कान्यकुब्ज एवं देश के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले सर्व ब्राम्हण समाज के उत्तर भारतीय, महाराष्ट्रीयन, बंगाली, गुजराती, राजस्थानी, मालवीय एवं विदेशों में रहने वाले सभी ब्राम्हण परिवारों के प्रत्याशियों को आमंत्रित किया गया है।
*सर्व ब्राह्मण समाज का आन लाईन
अंतरराष्ट्रिय युवक युवती डिजिटल परिचय सम्मेलन इंदौर व लंदन में 12 अगस्त से 22 अगस्त 2020 तक आयोजित किया जा रहा है ।
भारत सहित अन्य देशों के हजारों विवाह योग्य ब्राम्हण प्रत्याशी मोबाइल एप्लिकेशन एवं वेबसाइट http://Www.brahminbyah.com/digitalbook के माध्यम से अपना जीवनसाथी का चुनाव करेंगे तथा विडियो के माध्यम से परिजन बात कर अपना परिचय भी देंगे।इस बिश्व व्यापी महामारी के दोर मै इस प्रकार के समेलन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिस को करने का प्रयास किया जा रहा है सभी ब्राह्मण जन घर से ही विवाह का मिलान कर सकते है ,ताकि इस महामारी के दौर मै उनको यहाँ वहाँ जाना ना पड़े सब काम घर बैठे ही हो जाए ।

प्रत्याशी अपना बायोडाटा आन लाईन रजिस्टर्ड करने के लिए लिंक
Www.brahminbyah.com/digitalbook पर जा कर सकते है। तथा हेल्प लाईन नंबर 7999526632 पर सहायता प्राप्त कर सकते है।पंजीयन निशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *