उज्जैन में पदस्थ आयकर अधिकारी खंडवा से लापता

जमीन के सिलसिले में खंडवा आए आयकर विभाग के अधिकारी शेर सिंह गिन्नारे के लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। तीन दिन से लापता अधिकारी का अब तक पता नहीं चल सका। मोघट पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज की है। उज्जैन में पदस्थ आयकर अधिकारी शेरसिंह गिनारे 24 जून को अपनी कार से खंडवा आए थे।,कार भी नहीं मिली।

पुलिस ने गुदशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश

बताया जाता है कि जमीन के सिलसिले में वे यहां रुके थे। दोपहर में देढ़तालाई मार्ग पर सिंगोट के पास जमीन देखने गए थे। इसके बाद से उनका कही पता नहीं चल सका। जब वे घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने मंगलवार को आइटी अधिकारी के पारिवारिक मित्र को सूचना दी। इसके बाद से सभी लोग उनकी तलाश में लग गए। इस मामले को लेकर मोघट थाना प्रभारी बृज भूषण हिरवे ने बताया कि सुनील मालवीय की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *