
क्रिकेट की जब भी बात होती है, विराट कोहली का नाम बड़े ही शान के साथ लिया जाता है. कोहली को दुनिया किंग के नाम से जानती है. बेहतरीन खेल के जरिए विराट लोगों के दिलों पर राज़ कर रहे हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर वो ट्रेंड भी करते रहते हैं. अभी हाल ही में भारत का एकदिवसीय मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रहा है. इस सीरीज में भारत 2-0 से आगे है. ये तीसरा मुकाबला है. इस मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट कोहली डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं. उनके फनी डांस को देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हैं.
Virat Kohli – what a character!
He's having fun with Marnus Labuschagne while Steven Smith is chilling in the hot afternoon. pic.twitter.com/CVK8jmTcr3
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 27, 2023
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे विराट कोहली डांस कर रहे हैं. उनके डांस को देखने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसे जियो सिनेमा के अकाउंट से शेयर किया गया है.
मुफद्दल वोहरा ने ट्वीट करते हुए लिखा है- क्या व्यक्तित्व है. गर्मी से बचने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आराम कर रहे थे तभी विराट कोहली का डांस देखने को मिला है.
इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- विराट कोहली यूं ही किंग नहीं कहलाते हैं. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या शानदार डांस है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हंस रहे हैं.