IND vs ENG : बेन स्टोक्स को नॉटआउट देने पर हो रही है थर्ड अंपायर की आलोचना, युवराज सिंह ने भी कही ये बात

भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान अंपायरों के फैसलों पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। पहली इनिंग में मैदानी अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने दो बार ऋषभ पंत को आउट करार दिया था और DRS की मदद से पंत ने उनके फैसले को पलटा था। अब इंग्लैंड की इनिंग के दौरान जब बेन स्टोक्स के रन आउट पर थर्ड अंपायर ने फैसला मेहमान टीम के हित में दिया तो बवाल हो गया।

दरअसल इंग्लैंड की पारी के 26वे ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टोक्स ने भुवी की गेंद पर शॉट खेला और दूसरा रन लेने की कोशिश की, ऐसे में फील्डर कुलदीप यादव ने अपनी सटीक थ्रो फेंकी और गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी.ऐसे में खिलाड़ियों ने रन आउट की अपील की. मैदानी अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर पर छोड़ दिया.

टीवी रिप्ले में देखने के बाद ऐसा लगा कि स्टोक्स का बल्ला क्रीज के पूरी तरह से नहीं पहुंचा है लेकिन थर्ड अंपायर ने बेनिफिट ऑफ डाउट बल्लेबाज के हित में दिया और स्टोक्स को रन आउट करार नहीं दिया. जिसे देखकर कोहली और रोहित  काफी हैरान रह गए, यहां तक कि कप्तान कोहली  मैदानी अंपायर से कुछ देर तक बात भी करते दिखे.

दरअसल थर्ड अंपायर ने माना कि स्टोक्स का बल्ला क्रीज की लाइन को टच कर रहा है, ऐसे में अंपायर ने बेनिफिट ऑफ डाउट बल्लेबाज को दिया, इस तरह से स्टोक्स रन आउट होने से बचे थे. थर्ड अंपायर के इस फैसले ने फैन्स और कुछ क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया. यहां तक कि माइकल वॉन  ने भी ट्वीट कर लिखा कि, मैं होता तो स्टोक्स को रन आउट देता. युवराज  ने भी ट्वीट कर अंपायर के फैसले पर अपनी नाराजगी जताई.युवारज ने लिखा वह आउट था !!! बल्ले का कोई भी हिस्सा लाइन के आगे नहीं था। यह दिखा रहा था कि सब खत्म हो गया है! यह मेरे विचार है !!

बता दें कि हाल के समय में अंपायर के फैसले पर काफी बहस हो रही है. इतना ही नहीं आईसीसी सॉफ्ट सिंग्नल वाले नियम को लेकर चर्चा भी करने वाली है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *