IND vs PAK: अभिषेक-गिल की शतकीय साझेदारी से भारत की धमाकेदार जीत, हारिस रऊफ से गरमा-गरमी पर अभिषेक बोले – “आप बोलो, हम जीतेंगे”, मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने से किया इनकार

Abhishek Sharma vs Haris Rauf: लीग मैच की तरह इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को अभिषेक और शुभमन ने तूफानी शुरुआती दिलाई

Asia Cup 2025, Abhishek Sharma vs Haris Rauf

Abhishek Sharma vs Haris Rauf: अभिषेक शर्मा के तूफानी अर्धशतक और शुभमन गिल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अभिषेक (74 रन, 39 गेंद, छह चौके, पांच छक्के) और गिल (47 रन, 28 गेंद, आठ चौके ) के बीच पहले विकेट की 105 रन की साझेदारी की बदौलत सात गेंद शेष रहते चार विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की. तिलक वर्मा ने भी 19 गेंद में दो छक्कों और दो चौकों से नाबाद 30 रन की उम्दा पारी खेली.  पाकिस्तान की ओर से हारिस राऊफ (26 रन पर दो विकेट) और फहीम अशरफ (31 रन पर एक विकेट) ने प्रभावी गेंदबाजी की लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए.

अभिषेक और गिल ने हारिस राउफ़ को दिखाई औकात

मैच के बाद , अभिषेक ने हारिस राउफ़ के साथ हुई तीखी बहस के बारे में खुलकर बात की, अभिषेक ने कहा “आज का दिन बहुत साधारण था.. जिस तरह से वे बिना किसी कारण के हमारे सामने आ रहे थे, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया. इसलिए मैं उनके पीछे पड़ गया.” यही नहीं अभिषेक ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फटकार लगाई है. अभिषेक ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, “आप बोलो, हम जीतेंगे”.

इसके अलावा शुभमन गिल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर तंज कसा है. गिल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “खेल बोलता है, शब्द नहीं”

लीग मैच की तरह इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को अभिषेक और शुभमन ने तूफानी शुरुआती दिलाई. दोनों ने पावर प्ले में 69 रन जोड़े. अभिषेक ने शाहीन शाह अफरीदी की पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा. गिल ने भी अगले ओवर में ऑफ स्पिनर सईम अयूब पर दो चौके मारे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *