देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में मिले इतने हजार से अधिक संक्रमित

देश में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,041 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 2 हजार 363 लोग कोरोना से ठीक हुए. जबकि पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई. कोरोना के नए केस मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हजार 177 हो गई है. देश में अब तक कोरोना से 4 करोड़ 26 लाख 22 हजार 757 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है. वहीं अब तक 5 लाख 24 हजार 651 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *