आर्थिक मोर्चे पर बुरी खबर:ग्लोबल इकोनॉमिक इंडेक्स में भारत 26 स्थान फिसलकर 105वें पायदान पर

कनाडा की एक संस्था द्वारा प्रकाशित की जाने वाली वार्षिक तुलनात्मक रिपोर्ट ‘ग्लोबल इकोनामिक फ्रीडम इंडेक्स’ (वैश्विक आर्थिक स्वतंत्रा सूचकांक) 2020 में भारत 26 स्थान नीचे खिसक कर 105वें स्थान पर आ गया है. इस सूची में हांगकांग और सिंगापुर पहले और दूसरे स्थान पर तथा चीन 124वें स्थान पर है.

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक वर्ष में सरकार के आकार, न्यायिक प्रणाली और सम्पत्ति के अधिकार, वैश्विक स्तर पर व्यापार की स्वतंत्रता, वित्त, श्रम और व्यवसाय के विनियमन जैसी कसौटियों पर भारत की स्थिति थोड़ी खराब हुई है. भारत पिछले साल 79वें स्थान पर था.

रैंकिंग में पहले स्थान पर हांगकांग:-जारी रैंकिंग में पहला स्थान हांगकांग को मिला है, जबकि दूसरे स्थान पर सिंगापुर है। रिपोर्ट में भारत की स्थिति पिछले साल की तुलना में बुरी बताई गई है। इसमें सरकार के आकार, लीगल सिस्टम और संपत्ति का अधिकार, ग्लोबल ट्रेड में खुलापन, फायनेंस, लेबर और बिजनेस जैसे मापदंड शामिल हैं, जहां भारत की स्थिति पहले से खराब हुई है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत में इकोनॉमिक फ्रीडम बढ़ने की संभावनाएं अगली पीढ़ी के सुधारों तथा अंतरराष्ट्रीय ट्रेड के खुलेपन पर निर्भर करेगी।

इन मापदंडों पर भारत की स्थिति खराब:-रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार के साइज के मामले में भारत को पिछले साल जहां 10 में से 8.22 अंक मिले थे वहीं इस बार 7.16 अंक मिला है। लीगल सिस्टम के मामले में 5.17 की जगह 5.06 अंक मिला है। ग्लोबल ट्रेड में फ्रीडम के मामले में 6.08 की जगह 5.17 मिला है। क्रेडिट, लेबर और बिजनेस के मामले में 6.63 की जगह 6.53 अंक मिला है। इस गिरावट के पीछे कोविड-19 वायरस को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता है। रैंकिंग पर इसका प्रभाव अगले दो सालों में दिखेगा।

रैंकिंग में भारत की स्थिति पड़ोसी मुल्क चीन से बेहतर है। रैंकिंग में चीन 124वें स्थान पर है। इसके अलावा टॉप-10 में न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मॉरिशस, जॉर्जिया, कनाडा और आयरलैंड शामिल हैं।

 

इन देशों का हाल है सबसे बुरा:-वहीं अफ्रीकी रिपब्लिक, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो, जिम्बाब्वे, रिपब्लिक ऑफ कांगो, अल्जीरिया, ईरान, अंगोला, लीबिया, सूडान और वेनेजुएला को रैंकिंग में सबसे आखिरी स्थान मिला है। इसके अलावा कुछ अन्य प्रमुख देशों, जिसमें जापान 20वें, जर्मनी 21वें, इटली 51वें, फ्रांस 58वें, मैक्सिको 68वां और रूस को 89वां स्थान मिला है।

द इकॉनोमिक फ्रीडम ऑफ द वर्ल्ड 2020 की सालाना रिपोर्ट को 5 अलग-अलग फैक्टर्स पर मापा गया है। इसमें सरकार का आकार, लीगल सिस्टम और संपत्ति का अधिकार, साउंड मनी, ग्लोबल ट्रेड में खुलापन, सरकारी नियम जैसे कारक शामिल हैं। यह रिपोर्ट 162 देशों और टेरीटरीज में इकॉनोमिक फ्रीडम को आंका जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *