ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच होंगे वनडे औऱ टी-20 सीरीज, इंग्लैंड बोर्ड ने किया शेड्यूल का ऐलान

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला जारी है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दोनों टीमों के बीच मैनचेस्टर में आखिरी भिड़ंत होगी। उधर बुधवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने 2022 के घरेलू कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसमें भारतीय टीम अगले साल फिर से इंग्लैंड दौरे पर होगी और इस बार वनडे और टी-20 में मेहमान टीम से भिड़ेगी।

इंग्लैंड बनाम भारत – T20 सीरीज (भारत का इंग्लैंड दौरे 2022)

शुक्र 1 जुलाई 2022 – ओल्ड ट्रैफर्ड (पहला टी-20)
रविवार 3 जुलाई 2022 – ट्रेंट ब्रिज (दूसरा टी-20)
बुध 6 जुलाई 2022 – एजेस बाउल (तीसरा टी-20)

वनडे सीरीज
शनि 9 जुलाई 2022 – एजबेस्टन (पहला वनडे)
मंगल 12 जुलाई 2022 – किआ ओवला (दूसरा वनडे)
गुरु 14 जुलाई 2022 – लॉर्ड्स (तीसरा वनडे)

बता दें कि इंग्लैंड ने अपने 2022 के घरेलू समर की शुरुआत विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलकर करेगी. इंग्लैंड ने अपने अगले साल के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. जून 2022 में इंग्लैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगा. इसके बाद जुलाई में भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज होगी. जुलाई- अगस्त महीने में ही साउथ अफ्रीकी टीम के साथ इंग्लैंड वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *