भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल माता-पिता के साथ पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किये दर्शन – देखें VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम के बैटर केएल राहुल ने बुधवार सुबह ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में दर्शन किए। वे अपने माता पिता के साथ महाकाल की भस्म आरती बाद करीब 6 बजे दर्शन के लिए पहुंचे। करीब आधे घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आशीर्वाद लिया।

आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से महाकाल के दर्शन किए। इससे पहले भी राहुल 26 फरवरी 2023 को पत्नी अथिया शेट्टी के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं। तब उन्होंने गर्भगृह के अंदर जाकर दर्शन किए थे। इस दौरान आशीष पुजारी ने राहुल और उनके माता पिता का पूजन करवाया। राहुल ने IPL में अपने परफॉर्मेंस के लिए भगवान से आर्शीवाद लिया।

बुधवार भस्म आरती दर्शन, भगवान गणेश के स्वरूप में श्रृंगार…

आज भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन अभिषेक हुआ। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद वैष्णव संप्रदाय का तिलक अर्पित कर भगवान गणेश के स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

कपूर आरती के बाद महाकाल को वैषणव संप्रदाय का तिलक अर्पित किया गया।

केएल राहुल ने माता – पिता के साथ गर्भगृह की देहरी से महाकाल के दर्शन किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *