Indian Idol 12 के सेट पर बाबा Ramdev ने उठाया LPG सिलेंडर, शो के सेट पर मनाई जाएगी रामनवमी

महाराष्‍ट्र में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर खतरे के बादल फिर से छाए हुए हैं. अलग-अलग सेट से नए-नए कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं इस बीच लॉकडाउन के डर से इंडियन आइडल  के मेकर्स ने आगे के एपिसोड्स की शूटिंग निपटा ली है. शो की शूटिंग के दौरान सेट पर बाबा रामदेव पहुंचे थे. जहां उन्होंने लगों को करोना से बचने के लिए टिप्स दीं, वहीं उन्होंने योग भी किया. रामदेव बाबा की मौजूदगी में इंडियन आइडल के मंच पर रामनवमी का सेलिब्रेशन किया जाएगा. शो के होस्ट जय  के साथ मिलकर इस सिंगिंग रियलिटी शो में योगगुरु खूब धमाल मचाते हुए नज़र आएंगे.

आइडल के मंच से रामदेव बाबा की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में बाबा LPG सिलेंडर उठाते हुए नज़र आ रहे हैं. जबकि शो के होस्ट जय उनके सामने ऐसे लग रहे हैं, जैसे कि मानों उन्होंने बाबा के सामने हार मान ली हो. वैसे तो जय भानुशाली लोगों की टांग खींचने और उनकी बोलती बंद करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन रामदेव बाबा के सामने उनकी सारी कोशिशें फ़ेल नज़र आ रही हैं. रामदेव बाबा शो के होस्ट जय भानुशाली को कुछ योग आसन सिखाते हुए भी नज़र आने वाले हैं. आपको बता दे इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण  को कोरोना होने के वजह से रित्विक  और जय भानुशाली शो को बारी बारी से होस्ट कर रहे हैं.

बाबा रामदेव कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर करेंगे योगा के टिप्स:-इंडियन आइडल 12 दर्शकों में काफी पॉपुलर हो रहा है. हाल ही में शो का टाइम स्लॉट बदलने के बावजूद आइडल की टीआरपी रेटिंग काफी अच्छी आईं है. इस हफ्ते शो में योग गुरू रामदेव बाबा शो में कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाते हुए नजर आएंगे. इसी के साथ साथ कोरोना जैसे कठिन समय में परिस्थिति से दो हाथ करने के लिए वो सभी कंटेस्टेंट्स तथा जजों के साथ कुछ योगा के टिप्स भी शेयर करेंगे और शो में कुछ मजेदार सेशन्स भी करेंगे.

रामदेव बाबा के बाद शो में आएंगी जयाप्रदा:-बाबा रामदेव के साथ साथ आने वाले एपिसोड में जयाप्रदा शो में गेस्ट बनकर शामिल होने वाली है. जयाप्रदा के नाम किए गए इस खास एपिसोड में बॉलीवुड की यह खूबसूरत अदाकारा कई किस्से कहानिया मंच पर शेयर करती हुई नज़र आएंगी. इतना ही नहीं कंटेस्टेंट्स को परफॉरमेंस एन्जॉय करने के साथ साथ वो उनकी काफी हौसला अफजाई करते हुए नज़र आएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *