अरब सागर में हाईजैक हुए जहाज से 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स को भारतीय नौसेना की टीम ने किया रेस्क्यू – देखे VIDEO

अरब सागर में सोमालिया के तट के पास हाईजैक हुए जहाज पर भारतीय नौसेना का ऑपरेशन शुक्रवार रात पूरा हो गया है। 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। नौसेना के मार्कोस कमांडो ने जहाज की सर्चिंग की। इस दौरान समुद्री लुटेरे जहाज पर नहीं मिले।

हाईजैक किए गए जहाज को छुड़ाने के लिए नौसेना के जहाज INS चेन्नई को रवाना किया गया था। माना जा रहा है कि भारतीय नौसेना की सख्ती चेतावनी से डरकर हाईजैकर जहाज को छोड़कर भाग गए।

यह फुटेज उस समय का है जब भारतीय नौसेना की बोट हाईजैक हुए जहाज के बेहद करीब पहुंची।

शिप पर भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो नजर आ रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला। इसके बाद पूरे जहाज की सर्चिंग की।

5-6 सुमद्री लुटेरे हथियारों के साथ जहाज पर उतरे थे

मामला 4 जनवरी का है, लेकिन इसकी जानकारी शुक्रवार को सामने आई। लाइबेरिया के फ्लैग वाले इस जहाज का नाम लीला नोर्फोर्क है। भारतीय नौसेना ने बताया कि जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसमें कहा गया था कि 4 जनवरी की शाम को 5-6 सुमद्री लुटेरे हथियारों के साथ जहाज पर उतरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *