ट्रेन उपभोक्ताओं से वसूली की तैयारी में

कोविड नियम नहीं मानने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ेगी 5 साल तक की सजा

भोपाल.रेलवे अब उन यात्रियों को पांच साल तक की सजा दिलवाएगा, जो रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में कोविड-19 संक्रमण के नियमों का पालन नहीं करेंगे। यानी यदि कोई यात्री ट्रेन या स्टेशन पर मास्क नहीं पहनता, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता, कोविड-19 संक्रमित होने या सैंपल देने के बाद रिपोर्ट नहीं आने के पहले ट्रेन में यात्रा करता पाया जाए तो उसे इस तरह की सजा देने का प्रावधान होगा,
साथ ही यदि कोई यात्री स्टेशन, ट्रेन के अंदर थूकता पाया जाता है और कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी निर्देशों का पालन नहीं करता मिलता तो उसके खिलाफ भी रेलवे एक्ट-1989 की धारा-153 के तहत जुर्माने या सजा का प्रावधान होगा।

जनहानि व संपत्ति के केस होते हैं दर्ज
रेलवे एक्ट-1989 के तहत आने वाली धारा-153 में ऐसी सजा दी जा सकेगी। इस धारा में जनहानि व रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले दर्ज होते हैं। अब कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वाले यात्री पर इसी धारा के तहत यह संभव हो सकेगा।

रेलवे अब प्लैटफॉर्म टिकट का रेट बढ़ाकर रेवेन्यू बढ़ाने की तैयारी कर रही है। रेलवे देश के चुनिंदा स्टेशनों पर प्लैटफॉर्म टिकट का रेट दोगुना करने पर विचार कर रही है। अभी टिकट का रेट 10 रुपये है जिसे बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स डिवेलपमेंट फीस यानी UDF स्कीम को भी लागू करने की तैयारी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 121 स्टेशनों पर नवंबर के महीने में यूडीएफ लागू की जा सकती है। ऐसे में इन स्टेशनों के लिए टिकट का रेट बढ़ जाएगा।

देश के 1050 स्‍टेशनों पर यात्रियों से वसूला जा सकता है यूजर चार्ज:-रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ विनोद कुमार यादव (V K Yadav) ने 18 सितंबर को बताया था कि एयरपोर्ट्स पर वसूले जा रहे यूजर चार्ज की तरह कुछ रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों से यूजर चार्ज लिया जाएगा. इंडियन रेलवे ने कहा था कि कुल रेलवे स्टेशनों के 10 से 15 फीसदी स्टेशनों पर यूजर चार्ज लिया जाएगा. साथ ही यादव ने बताया कि 1050 स्टेशनों पर यात्रियों का फुटफॉल बढ़ाया जाएगा. फुटफॉल बढ़ने से स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने के लिए उनका पुनर्निर्माण (Railway Station Redevelopment) किया जाएगा. इन स्टेशनों पर यूजर चार्ज लिया जाएगा. बता दें कि देशभर में करीब 7,000 रेलवे स्टेशन हैं.

प्राइवेट कंपनियां री-डेवलपमेंट पर करेंगी 50 हजार करोड़ का निवेश:-इंडियन रेलवे इस समय प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर तेजी से री-डिवेलपमेंट का काम कर रही है. इन स्‍टेशनों की साफ-सफाई, रेनोवेशन, खूबसूरती, मेंटिनेंस, डवेलपमेंट वर्क प्राइवेट कंपनियां कर रही हैं. प्राइवेट कंपनियां स्टेशनों के री-डिवेलपमेंट में 50 हजार करोड़ रुपये निवेश करेंगी. बिडिंग डॉक्युमेंट में यूजर्स फीस भी शामिल की गई है ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा निवेश आकर्षित किया जा सके. नागपुर, नेल्लोर, पुडुचेरी, देहरादून, ग्वालियर स्‍टेशनों के लिए यूजर्स फीस को प्रस्ताव में शामिल किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इन स्टेशनों के लिए ट्रेन टिकट का किराया भी बढ़ाया जाएगा. यूजर्स चार्ज को शुरुआत में 121 स्टेशन पर लागू किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *