कीव में गोलियों के शिकार हुए हरजोत सिंह केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के साथ लौट रहे हैं देश – देखे विडीओ

यूक्रेन से निकलने के दौरान गोलियां लगने से घायल भारतीय हरजोत सिंह की आज स्वदेश वापसी होगी. उन्हें एम्बुलेंस के जरिये रेजजोव हवाईअड्डे पर ले जाया गया और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने उनसे हालचाल लिया. वह आज शाम को सी-17 एयरफोर्स विमान से शाम 7 बजे हिंडन एयरबेस पहुंचेंगे. उनके साथ 200 अन्य भारतीय भी होंगे जो आज वापसी करेंगे. बता दगें कि आज सात विशेष उड़ानों से 1,500 भारतीयों के वापस आने की उम्मीद है.

 

 

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक कैब में सवार होते वक्त चार गोलियां लगी थीं और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था. विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने इससे पहले सूचना दी थी कि ऑपरेशन गंगा के तहत हरजोत सिंह की सोमवार को वतन वापसी होगी. वीके सिंह उन चार मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा गया है. वीके सिंह पोलैंड में इस मुहिम में जुटे हैं. हरजोत सिंह को जब गोली मारी गई थी तो उसी वक्त उसका पासपोर्ट भी गुम हो गया था. उम्मीद करता हूं कि घर के खाने और देखभाल के साथ वो जल्द ही स्वस्थ होगा. हरजोत सिंह जब कीव में अस्पताल में भर्ती थे, तो उन्होंने एनडीटीवी से बात की थी और कहा था कि उनकी परेशानी को दुनिया के सामने लाने के लिए धन्यवाद. एएनआई से बातचीत में हरजोत ने पहले कहा था कि उन्हें भारतीय दूतावास से कोई मदद नहीं मिली थी. वो खुद ही लगातार उनके संपर्क में रहे थे. हर दिन मुझे लगता था कि वो मेरी मदद के लिए कुछ करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *