इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली-हार्दिक पंड्या की वापसी,इन युवाओं को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के साथ बीसीसीआई अब इंग्लैंड के साथ आगामी टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों में जुट गई है। इसी को देखते हुए बीसीसीआई ने नए चयनकर्ता चेतन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंग्लैंड सीरीज के पहले दो मैचों के लिए 18 सदस्यीय दल का चुनाव कर लिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कप्तान विराट कोहली, इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई जबकि गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी शामिल किया गया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट में डेब्यू करने वाले टी नटराजन को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।

 

पहले दो टेस्ट के लिए टीम:
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *