भारतीय कोच रवि शास्त्री ने दी रोहित और ईशांत को वॉर्निंग

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा  और इशांत शर्मा की आगामी टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें अगले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा. रोहित (बाएं हैमस्ट्रिंग) और इशांत (साइड स्ट्रेन) दोनों मांसपेशियों में खिंचाव के कारण राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन पर हैं. बीसीसीआई (BCCI) ने हालांकि अभी उनके ऑस्ट्रेलिया जाने की तारीख के बारे में नहीं बताया है.

एक निजी वेबसाइट से बातचीत में शास्त्री ने कहा कि फिलहाल एनसीए में रोहित शर्मा के कुछ टेस्ट चल रहे हैं और ये टेस्ट ही इस बात का फैसला करेंगे कि इस बल्लेबाज को कितने लंबे ब्रेक की जरूरत है, लेकिन अगर उन्हें ज्यादा लंबा ब्रेक दिया जाता है, तो हालात मुश्किल हो सकते हैं क्योंकि इसका मतलब यह होगा कि इन्हें फिर से क्वारंटीन में जाना होगा. और यह बात उन्हें टेस्ट सीरीज खेलने के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है. ऑस्ट्रेलिया सरकार के नियमों के अनुसार 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना अनिवार्य है. दोनों देशों लिए पहला टेस्ट 17 दिसंबर से खेला जाएगा. दिसंबर 11 से भारत को तीनदिनी मैच खेलना है. और अगर इन दोनों को 10 दिसंबर तक क्वारंटीन से बाहर आना है, तो दोनों को ही 26 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा.

शास्त्री ने कहा कि रोहित सफेद गेंद क्रिकेट नहीं ही खेलने जा रहे थे. हम यही देख रहे थे कि रोहित को कितने लंबे ब्रेक की जरूरत है. कारण यह है कि हम उन्हें ज्यादा लंबा आराम वहन नहीं कर सकते. भारतीय कोच ने कहा कि अगर आपको टेस्ट या लाल गेंद की क्रिकेट खेलनी है, तो आपको अगले तीन-चार दिन के भीतर ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा. अगर ऐसा नहीं होगा, तो बहुत ही मुश्किल होने जा रहा है.

शास्त्री नेकहा कि वास्तव में इस बात का अंदाजा नहीं है कि रोहित कितनी जल्द ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे. और जैसा मैंने कहा कि अगर किसी को भी टेस्ट सीरीज में खेलना है, तो उसे अगले तीन-चार दिन के भीतर ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा. नहीं, तो बहुत ही मुश्किल हो जाएगा. वहीं, शास्त्री ने कहा कि चार टेस्ट में हमारे लिए एक बड़ा चैलेंज विराट कोहली की अनुपस्थिति से निपटना है. निश्चित ही, हमें विराट की कमी खलेगी, लेकिन ये हालात किसी और के लिए एक अवसर की तरह होगा. मेरे ख्याल से विराट ने सही निर्णय लिया है. ये पल हर रोज जीवन में नहीं आते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *