Ind vs pak No Handshake: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव के शानदार छक्के से जीत दर्ज की. इसके बाद बिना किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ मिलाए सीधा ड्रेसिंग रूम में चले गए.
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने एशिया कप में ना सिर्फ पाकिस्तान को हराया बल्कि भरे मैदान में सबके सामने बेइज्जत किया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी शानदार गेंदबाजी परिवर्तन से पाकिस्तान की टीम के महज 127 रन के स्कोर पर रोका. इसके बाद उन्होंने नाबाद 47 रन की पारी खेली जिसमें छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. बर्थडे ब्वॉय ने इस मैच में ना तो टॉस के वक्त पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाया और ना ही मैच खत्म होने के बाद ही मैदान पर रुके.

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मैदान पर किया बेइज्जत
भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाए और इसके बाद जीता का जश्न अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ मनाया. एशिया कप में भारत पाकिस्तान मैच से पहले जैसे मुकाबले का बहिष्कार करने की बात हो रही थी उसे भारतीय टीम ने अपने तरीके से किया. मैच खत्म किया और फिर सीधा ड्रेसिंग रूम में चले गए. पाकिस्तान के खिलाड़ी खड़े होकर देखते रह गए और भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ तक नहीं मिलाया.
Well done Team India! After hitting the winning shot, Suryakumar Yadav and Shivam Dube went straight towards the dressing room. No one from the Indian dugout came out to shake hands, while the Pakistan team stood waiting, but the Indian team didn’t shake hands with them.💪🇮🇳 pic.twitter.com/Qld6Kf0KhO
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 14, 2025
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के मैच में उतरने से पहले ही कोच गौतम गंभीर ने ये सभी खिलाड़ियों को साफ कर दिया था कि वो सिर्फ खेल पर ध्यान देंगे. एशिया कप के मुकाबले में हुआ भी बिल्कुल वैसा ही. दोनों टीमें खेलने तो उतरी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी से बात नहीं की. ना तो टॉस के वक्त ही सूर्यकुमार यादव ने सलमान आगा से हाथ मिलाया और ना ही मैच खत्म होने के बाद किसी तरह की खेल भावना का परिचय दिया. जब पाकिस्तान पहलगाम जैसे घिनौने घटना को अंजाम दे तो फिर कोई कैसे खेल भावना को दिखाए.
भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पहले अपनी घातक गेंदबाजी से मारा फिर धुंआधार बल्लेबाजी से धूल चटाया. कुलदीप यादव की स्पिन को कोई पाकिस्तानी बैटर नहीं समझ पाया. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्च किए और 3 विकेट अपने नाम किए. अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट झटके. भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाबाद 47 रन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के 31-31 रन के दम पर सिर्फ 15.5 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.