T20 World 2021 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

टी20 वर्ल्ड कप  के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय चयनकर्ताओं ने मुंबई में टीम का ऐलान कर दिया और बड़ी खबर ये है कि टीम में आर अश्विन को मौका दिया गया है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटॉर बनाया गया है. टीम में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, इशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है. वहीं श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है. पृथ्वी शॉ, शिखर धवन और क्रुणाल पंड्या टीम में जगह नहीं बना पाए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी

भारत का T20 World Cup 2021 Schedule
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. दूसरा मैच न्यूजीलैंड को 31 अक्टूबर को होगा. तीसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 3 नवंबर को होगा. टीम इंडिया 5 नवंबर को सुपर 12 में क्वालिफाई करने वाली टीम (बी-1) से भिड़ेगी.

टी20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड में 8 टीमें सुपर-12 में जगह बनाने के लिए आपस में भिड़ेंगी. पहले राउंड के ग्रुप ए में श्रीलंका, नामीबिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, हैं. वहीं ग्रुप बी में मेजबान ओमान, पीएनजी, स्‍कॉटलैंड और बांग्‍लादेश की टीम हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *