इंदौर। 3 लोगों से 15 लाख की लूटः बिजनेसमैन और उसके भतीजे के साथ वारदात; पड़ोसी देखने आया तो बदमाशों ने उसे भी लूटा – देखें VIDEO

इंदौर में 3 लोगों से 15 लाख की लूटः बिजनेसमैन और उसके भतीजे के साथ वारदात; पड़ोसी देखने आया तो बदमाशों ने उसे भी लूट

इंदौर के तुकोगंज इलाके में एक बिजनेसमैन और उनके भतीजे के साथ लूट की वारदात हुई है। बताया गया है कि पारिवारिक कार्यक्रम के चलते वे बिल्डिंग के बाहर गाड़ियां निकलवा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

तुकोगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रेसकोर्स रोड की है। वारदात कमलेश अग्रवाल और उनके रिश्तेदार दिशांत अग्रवाल व सामने रहने वाले पिकेश शाह के साथ हुई है। रिश्तेदार राहुल ने बताया कि कमलेश बिल्डरशिप का काम करते है। उनके फैमिली में सोमवार शाम को फंग्शन था। इस दौरान वह बिल्डिंग से बाहर गाडियां निकलवा रहे थे। करीब सुबह साढ़े सात से आठ के बीच में तीन बदमाश यहां पहुंचे। उन्होंने चाकू की नोक पर उनकी चेन और हाथ के ब्रेसलेट उतरवाया ओर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है, मामले की जांच की जा रही है।

15 लाख से ज्यादा की लूट

” टीआई जितेंद्र यादव के मुताबिक आरोपियों ने 3 सोने की चेन, 3 अंगूठी और 2 ब्रेसलेट लूटे है, उनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख से

ज्यादा है। अभी पीड़ितों के बयान लिये जा रहे है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करेंगे।

देखने आए पड़ोसी को भी लूटा

बदमाश जब कमलेश और दिशांत के साथ वारदात कर रहे थे तब वहां पिकेश देखने पहुंचे थे जो उनके पड़ोसी है। आरोपी उनसे भी सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हुए है। वारदात के बाद पूरे इलाके में बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *