इंदौर। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कैलाश विजयवर्गीय के करीबी कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी – देखे VIDEO

अमरदीप…। लॉरेंस बिश्नोईबोल रहा हूं, @@@@ ## (अपशब्द) फोन पिक कर लेगा तो सही रहेगा। @@@@## नहीं तो फिर तुझे पता ही है हमारा। @@@@## सुन ले.. @@@@##… तेरा घर मुझे पता है। @@@@##..तेरा लड़का किस स्कूल में पढ़ने जाता है वो भी पता है। तू जो ज्यादा नेता नगरी कर रहा है उसकी @@@@##..हो जाएगी….@@@@##…। तेरा होटल-रेस्टोरेंट और पूरा कारोबार @@@@##.. में घुस जाएगा। तेरा समय समाप्त…@@@@##…… तेरी नेतागीरी की @@@@##..हो जाएगी।

इस तरह का धमकी भरा ऑडियो मैसेज इंदौर में टाइल्स कारोबारी और भाजपा नेता अमरदीप सिंह ओलख को मिला है। कारोबारी अमरदीप सिंह ओलख, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी हैं। वॉइस मैसेज से पहले ब्रिटेन के नंबर से फोन भी आया था। फोन रिसीव नहीं करने के बाद दो वॉइस मैसेज भेजे गए थे। इसमें गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम का जिक्र करते हुए धमकी दी है। बिश्नोई वही शख्स है जिसका हाथ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में रहा। सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

एक छह सेकेंड और दूसरा 36 सेकेंड का वॉइस मैसेज

स्टार लिंक स्कायलाइन नियर मंयक वाटर पार्क बिचौली हप्सी निवासी कारोबारी अमरदीप सिंह ओलख ने क्राइम ब्रांच को बताया लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कॉल आया है। रंगदारी दिखाते हुए रुपए मांगे गए हैं। मामले में क्राइम ब्रांच और एटीएफ भी जांच में जुट गई है।

उन्होंने बताया विधानसभा चुनाव में भाजपा विस्तारक बनकर विधानसभा क्षेत्र 01 में संगठन का काम देख रहा था। वर्तमान में उज्जैन लोकसभा क्षेत्र का विस्तारक प्रभारी हूं। 19 जनवरी की रात 01 बजे मुझे आरोपी नंबर धारक ने व्हाट्सएप पर 2 मिस कॉल दिए। फिर छह सेकेंड का वाइस कॉल आया। दूसरा मैसेज 36 सेकेंड का आया है।

आवाज के आधार पर भोपाल पहुंची क्राइम ब्रांच

अमरदीप को धमकी के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच की एक टीम बुधवार शाम को भोपाल पहुंची। बताया जा रहा है कि कॉल डिटेल और फोन करने वाले के बातचीत और धमकी देने के तरीके भोपाली अंदाज के लग रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *