गाड़ी हटाने की मामूली बात पर एक सरकारी सब इंजीनियर ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर पिस्टल तान दी। उसने पंप पर ही हवाई फायर भी किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान आशुतोष मलहोत्रा (जाटव) के तौर पर हुई है। वह झाबुआ में उपयंत्री (सब इंजीनियर) के पद पर पदस्थ है।
लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि घटना लक्ष्मी पेट्रोल पंप की है। यहां के कर्मचारी ब्रजेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार रात 12 बजे कार (एमपी 09 सीजेड 1918) से एक व्यक्ति पेट्रोल डलवाने आया। उसने कार सीएनजी वाहनों की लेन में खड़ी कर रास्ता ब्लॉक कर दिया। उसे कार हटाने का बोला तो तैश में आकर रौब दिखाने लगा। उसने अपनी पिस्टल पंप कर्मचारी राकेश भास्करे के माथे पर तान दी। हमने उसके हाथ-पैर जोड़े, लेकिन वह धमकाने लगा। इसके बाद हवाई फायर भी किया। फिर पंप के ऑफिस में घुसा और शिवम नामक कर्मचारी का मोबाइल छीन ले गया।
टीआई सोनी ने बताया कि आरोपी आशुतोष डीबी प्राइड में रहता है। वह मूलरूप से ग्वालियर का रहने वाला है और फिलहाल झाबुआ में उपयंत्री (सब इंजीनियर) के तौर पर पदस्थ है। ढाई के घंटे बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस बनाया है। घटना के दौरान उसकी प|ी और एक कर्मचारी भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि आरोपी की प|ी डॉक्टर है।
आरोपी ढाई घंटे बाद गिरफ्तार
1. फुटेज में आरोपी हवाई फायर करता नजर आया।
2. उसने ऑफिस में बैठे कर्मचारी को भी धमकाया।