इंदौर। नशे की हालत में शख्स ने की फायरिंग, गार्ड ने भागकर बचाई जान – देखे VIDEO

इंदौर में नशे की हालत में शख्स ने की फायरिंग:गार्ड ने भागकर बचाई जान

इंदौर के तेजाजी नगर इलाके की सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक शख्स ने नशे की हालत में वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड पर कई राउंड फायरिंग की। गार्ड ने वहां से बचकर जान बचाई और थाने पहुंच घटना की शिकायत की। घटना शुक्रवार-शनिवार देर रात करीब सवा 12 बजे की है। घटना बाद से सोसाइटी में रहवासियों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी से बंदूक जब्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *