इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। रेस्टोरेंट का नाम कृष बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। रेस्टोरेंट संचालक योगेश ने राजेंद्र नगर थाने को भी सूचित किया। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है। पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।