इंदौर। इंदौर में घर के सामने खेल रहे नौ साल के बच्चे को स्कूल वैन ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम; CCTV में कैद हुई घटना – देखे VIDEO

इंदौर में स्कूल वैन से मासूम बच्चे को कुचलने का वीडियो शनिवार को सामने आया है। घटना 21 अक्टूबर की है। इसमें 9 साल का बच्चा अपने दोस्तों के साथ घर से 100 मीटर की दूरी पर खेल रहा था। तभी मोड़ पर स्कूल वैन उसे कुचलते हुए निकल गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने 72 साल के ड्राइवर प्रताप सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो में क्या?
परदेशीपुरा इलाके के जनता क्वार्टर क्षेत्र में 21 अक्टूबर की शाम को 9 साल का आशीष पिता गणेश वर्मा घर के बाहर खेल रहा है। मोड़ पर वैन गुजर रही है। जब वैन बच्चे के ठीक पीछे थी, तब उसके दोस्तों ने उसे हटने के लिए कहा-ऐसा प्रतीत हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर का ध्यान सड़क पर सामने की ओर बिल्कुल नहीं था। वैन ने बच्चे को चपेट में ले लिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

स्कूल वैन की टक्कर लगने से ठीक पहले आशीष (लाल टीशर्ट में)।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था

परिवार के लोगों ने बताया कि आशीष विकास विद्या निकेतन स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता था। कुछ देर पहले ही वह स्कूल से घर पहुंचा था। शाम को दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला और हादसे का शिकार हो गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता ड्राइविंग करते हैं।

9 साल का आशीष स्कूल से लौटकर दोस्तों के साथ घर के सामने ही खेल रहा था। स्कूल वैन ने उसे चपेट में ले लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *