इंदौर। डेली कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौर के कनाड़िया इलाके की एक बिल्ड़ीग में रहने वाले डेली कॉलेज के स्टूडेंट ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। यहां स्टूडेंट की मां ने उसे देखा तो अपने परिचित को कॉल कर बुलाया। यहां काफी देत कर उसे सीपीआर दी गई। लेकिन शरीर में हलचल नही होने पर परिवार उसे 4 बजे के लगभग एमवाय लेकर पहुंचा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। कनाड़िया पुलिस के मुताबिक घटनास पिपल्याहाना के स्कीम नंबर 140 की है। यहां फतेहबहादुर (14) पुत्र रघुनदंन सिंह राजपूत ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। फतेहबहादुर डेली कॉलेज में 9 th क्लास में पढ़ाई कर रहा था।

मां से कहां नहाकर आता हूं

फतेहबहादुर ने दोपहर में अपनी मां को कहां था कि वह नहाने जा रहा है। आप खाने की तैयारी कर लो। इसके बाद वह रूम में गया ओर म्यूजिक सिस्टम चालू कर लिया। करीब आधे घंटे तक जब वह रूम से नही आया तो मां ने उसे कमरे में जाकर देखा। जिसमें वह फंदे पर झूलते मिला। मां ने उसे जैसे तैसे नीचे उतारा। फतेह की मां ने अपने परिचित को कॉल कर बुलाया। वह एबुलेंस लेकर वहां पहुंचे। काफी देर तक उसे सीपीआर देने की कोशिश की गई। इसके बाद वह सीधे एमवाय लेकर पहुंचे।

शहडोल में पिता किसान, इकलौता बेटा

फतेह बहादुर के पिता शहडोल में रहते है। यहां उनकी पुश्तैनी जमीन है। जिस पर काफी बड़ी खेती की जाती है। फतेह कई साला से इंदौर के डेली कॉलेज में पढ़ाई करते हुए बोडिंग में ही रह रहा था। एक्जाम के चलते कुछ दिन पहले मां इंदौर आई। जिसमें दोस्त के फ्लैट पर मां के साथ फतेह रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिवार के मुताबिक अभी सुसाइड को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार के मुताबिक वह बच्चे के शव को शहडोल लेकर जाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *