इंदौर। आंखो की सर्जरी कराने आई महिला… एनेस्थीशिया देते ही शॉक में चली गई, मौत; सीएमएचओ ने डॉक्टर को हटाया — देखें VIDEO

मुख्यमंत्री क्लीनिक के हुकुमचंद हॉस्पिटल में गुरुवार को महिला की मौत हो गई थी।

इंदौर में सर सेठ हुकुमचंद अस्पताल के क्लीनिक में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आई महिला की मौत हो गई। आंखों की सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया देने से वह शॉक में चली गई। डॉक्टर्स ने बचाने के प्रयास किए लेकिन कुछ नहीं हुआ। आनन फानन में महिला को एमवाय अस्पताल रेफर किया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नार्थ तोड़ा निवासी ललिता (62) पति राजू गुरुवार को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आई थी।

शुक्रवार को उसकी मौत की जानकारी सामने आते ही सीएमएचओ डॉ. बीएस सेत्या ने हॉस्पिटल ने ऑप्थेलमोलॉजिस्ट डॉ. कमला आर्य को हटाते हुए जिला अस्पताल में अटैच किया है। साथ ही सीएस डॉ. सीएल सोढ़ी की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय जांच टीम बनाई, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

सर सेठ हुकुमचंद हॉस्पिटल में गुरुवार को सर्जरी की गई थी।

एनेस्थीसिया देते ही शॉक में चली गई

सीएमएचओ ने बताया महिला पिछले कई दिनों से अस्पतला में जा रही थी। वह डायबिटीज और हाईपरटेंशन की मरीज थी। गुरुवार को उसका ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल में थी। इसके चलते उसकी सर्जरी प्लान की गई थी। सर्जरी के लिए उसे लोकल एनेस्थीसिया (सामान्य) दिया गया था। इसके बाद वह अचानक शॉक में चली गई। उसे सीपीआर भी दिया गया था। फिर उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया था जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। गुरुवार को उसका पोस्टमॉर्टम किया गया।

मना करने के बाद की गई सर्जरी

डॉ. कमला आर्य का कहना है कि हमने महिला की सर्जरी करने से मना कर दिया था क्योंकि वह डायबिटीज और हाइपरटेंसिव पेशेंट थी। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट रेंज में थी। मामले में मेडिसन विभाग के एक डॉक्टर ने फिटनेस सर्टिफिकेट दे दिया। इस पर उसकी सर्जरी प्लान की गई। मरीज शॉक में चली गई और सर्जरी की तैयारी के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

पति का पहले ही हो चुका निधन

ललिता के पति का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। भाई जयकुमार वर्मा का कहना है कि बहन को सर्जरी के लिए ऑपरेशन थिएटर में लिया गया था। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाई और एमवायएच अस्पताल के लिए रवाना किया। हमने पूछा तो बताया कि उसकी सांसें चल रही है। तुरंत ले जाना होगा। रास्ते भर उसकी सांसें नहीं चल रही थी।

एमवाय अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने ईसीजी मशीन लगाकर चेक किया और बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। फिर डॉक्टरों के कहने पर उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बहन ललिता डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की मरीज थी। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *