इंदौर। अमेरिका नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 1 करोड़ रुपए की ठगी — रिश्तेदार दंपती ने इस तरह ऐठे करोड़ों रुपये

महू पुलिस ने एकता और लोकेश के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।

इंदौर की एक महिला से अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपए ऐंठ लिए। आरोपी महिला की मुंहबोली नानी के बेटे-बहू हैं। उससे कहा गया कि अमेरिका में ताऊ की कंपनी में एक लाख रुपए सैलरी पर रखेंगे। फिर वीजा के नाम पर रुपए ऐंठते गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर के जूनी इंदौर इलाके में रहने वाली हेमा मंगतानी ने शनिवार को महू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। हेमा ने पुलिस को बताया, बीना पोहानी जयपरामपुर कॉलोनी में रहती है। हम उनके परिवार को बचपन से जानते हैं। मैं बीना को मुंहबोली नानी कहती हूं। अगस्त 2015 में उनके घर गई थी। यहां उनके बेटे लोकेश और बहू एकता से फोन पर बात हुई। दोनों मुंबई में रहते हैं।

एकता ने बताया कि हमारे ताऊ अमोल जिकर की अरोरा क्रिएशन के नाम से अमेरिका में कंपनी है। जो मसाला बेचने का काम करती है। यहां स्टोर कीपर की जॉब के लिए लड़की की जरूरत है। जो तुम्हारे लिए ठीक है। अमेरिका जाने के लिए वीजा बनवाना पड़ेगा, जिसमें आधा पेमेंट करना होगा। बाकी का पेमेंट ताऊ कर देंगे।

 

स्टोर के मालिक का कॉन्टैक्ट दिया हेमा ने बताया, एकता ने रहने की व्यवस्था और सैलरी के बारे में बात करने के लिए अमोल जिकर जिनका परवर्तित नाम चरनजीत सिंह अरोरा, रोनक मेहता और किष्टी अरोरा के नंबर दिए। इन लोगों से वॉट्सएप पर बात होने लगी। उन्होंने हर महीने 1 लाख रुपए सैलरी बताई। रहने, खाने के लिए कंपनी की तरफ से भुगतान करने की बात कही। अमोल जिकर ने खुद को मालिक और रौनक को बेटा और किष्टी को बहू बताया।

वीजा के लिए अकाउंट डिटेल और डॉक्यूमेंट्स मांगे हेमा ने बताया, 12 अगस्त 2015 को अरोरा क्रिएशन के नाम से एक ऑफर लेटर मेल पर आया। जिसमें सैलरी, रहने के बारे में और मेडिकल सुविधा की जानकारी दी गई थी। एकता ने कॉल कर बताया कि अगर वह रेडी है तो वीजा बनवाना पड़ेगा, जिसके लिए अकाउंट की डिटेल मांगी। इसके बाद 40 हजार रुपए वीजा के मांगे। ये रुपए हेमा ने आईसीआईसीआई अकाउंट से भेजे। इसके बाद प्रोसेस शुरू की। जिसमें पासपोर्ट, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मेल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *