इंदौर। थाना प्रभारी के केबिन में घुसा युवक, सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए बनाया वीडियो, पुलिस बोली… देखें VIDEO

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore is the economic capital of Madhya Pradesh) में थाना प्रभारी के केबिन में सिगरटे पीते (Smoking cigarette in the cabin of the police station in-charge) हुए एक युवक द्वारा वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल (Video viral) होने के बाद जहां पुलिस प्रशासन (Police Administration) की छवि पर विपरीत असर पड़ा है वहीं थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है। वीडियो को देख कर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं।
मामला इंदौर के जूनी थाने का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक बेधड़क केबिन में घुसा और बड़े मजे से सिगरेट का धुआं उड़ा रहा है। इस दौरान वह मन ही मन कुछ बड़बड़ा भी रहा है। पुलिस के मुताबिक युवक मानसिक रूप से विक्षप्ति बताया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है। युवक कैसे केबिन में घुस गया और थाने के स्टाफ ने देखा भी नहीं। युवक क्यों और किसलिए थाने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को लगी।

जूनी इंदौर थाना मामले पर CSP ने तत्काल थाने पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *