इंदौर। देह व्यापार और ब्लैकमेलिंग के आरोप में एक युवक नक़ली हथियारों के साथ गिरफ़्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कही कार्रवाई बात – देखें VIDEO

पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की बात कही है।

इंदौर पुलिस ने गुरुवार शाम एक युवक को हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पकड़ा है। आरोपी के पास से एअर पिस्टल, नकली कट्‌टा (लाइटर वाला) और बिना धार की तलवार मिली है। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करने की बात कही है।

लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, महालक्ष्मी बिल्डिंग से फैजान उर्फ गोल्डी को पकड़ा गया है। वह मूल रूप से देवास का रहने वाला है। यहां किराए के फ्लैट में रह रहा है।

फ्लैट में दो युवतियां दिल्ली और एक युवती खरगोन की भी मिली है। हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि युवक इन युवतियों को डरा-धमकाकर देह व्यापार करा रहा था।

आरोपी के फ्लैट से बिना धार की तलवार, एअर पिस्टल और नकली कट्‌टा (लाइटर) बरामद किया है।

वीडियो बनाकर करवाता था ब्लैकमेल

हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि फैजान फ्लैट पर कस्टमर्स के साथ युवतियों के वीडियो भी बनवा लेता था। इसके बाद उन्हें यही वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करवाता था। उसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। इस आरोप पर पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *