इंदौर। बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल से गिरी युवती, हालत गंभीर – देखे VIDEO

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र के गोल्डन गेट के समीप जनसेवा आटा चक्की पर एक युवती बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल से गिर गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । यहां उसका उपचार चल रहा है।

विजय नगर पुलिस से मिली प्रथमिक जानकारी के मुताबिक युवती का नाम नंदनी (22) पिता विजय धनोतिया, निवासी नेहरू नगर है। वह यहां बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरी है। युवती बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान के शेड पर गिरी। बताया जा रहा है कि वह यहां अपने दोस्त दीपेश जैन, निवासी ललितपुर से मिलने आई थी।

युवक ही उसे लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचा। उसे वीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। लेकिन मामले में किसी से बात नही कर रहे। पुलिस टीम मौके पर जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *