इंदौर। ब्रांडेड गारमेंट्स कंपनी के कॉपी प्रोडक्ट अवैध रूप से बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपए के कपड़े जप्त – देखें VIDEO

*✓ थाना एरोड्रम की कार्यवाही में ब्रांडेड गारमेंट्स कंपनी के कॉपी प्रोडक्ट अवैध रूप से बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार।*

*✓आरोपी के द्वारा 60 फीट एयरपोर्ट रोड स्थित रोहित मेंस स्टोर(RMC) के नाम शॉप के माध्यम से mufti कंपनी की कॉपी प्रोडक्ट (लोअर,टी शर्ट) की कर रहे थे सस्ते दामों पर बिक्री ।*

*✓ आरोपी के कब्जे से Mufti कंपनी के 12 नग टी-शर्ट, 85 नग शर्ट, 11 नग जींस एवं पेंट्स(लाखो रुपए कीमत)जप्त ।

इंदौर शहर में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी प्रोडक्ट के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी अनुक्रम में *ब्रांड प्रोटेक्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आवेदक प्रहलाद के द्वारा सूचना मिली कि थाना एरोड्रम क्षेत्र के 60 फीट स्थित रोहित मेंस स्टोर(RMC) के नाम शॉप से अवैध रूप से Mufti कंपनी कॉपी प्रोडक्ट्स सस्ते दामों पर बिक्री की जा रही है*, जिसपर थाना एरोड्रम की कार्यवाही में उक्त स्थान को रंगे हाथो ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी प्रोडक्ट का क्रय–विक्रय करते पकड़ा, पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम *(1).राहुल यादव पिता ईश्वरलाल निवासी कल्याणमिल के पास शिवशक्ति नगर इंदौर,* का होना बताया ।

मौके पर आरोपी की दुकान की तलाशी लेते उनके *कब्जे से Mufti कंपनी के 12 नग टी-शर्ट, 85 नग शर्ट, 11 नग जींस एवं पेंट्स जप्त* की गयी।

आरोपी के विरूद्ध थाना एरोड्रम पर अपराध धारा 51एवं 63 कॉपीराइट एक्ट, का प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *