इंदौर। रहवासियों के विरोध के आगे झुका प्रशासन, स्कीम 71 की शराब दुकान बंद; विधायक ने खुद लगाया ताला — देखें VIDEO

स्कीम नंबर 71 में खुली नई शराब दुकान का विरोध रहवासी कर रहे थे। बुधवार रात को विधायक मालिनी गौड़ यहां पहुंची और रहवासियों से चर्चा के बाद दुकान के बाहर ताला लगा दिया। विधायक के ताला लगाने के बाद रहवासियों ने भारत माता की जय, नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

बता दे कि पिछले कई दिनों से स्कीम नंबर 71 में नई शराब दुकान खुली थी। जिसका विरोध क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा किया जा रहा था। रहवासी संघ स्कीम नंबर 71 के बैनर तले महिलाएं और पुरुष दोनों ही यहां पर रात दिन विरोध कर रहे थे। महिलाएं शराब दुकान के बाहर कुर्सियां लगाकर बैठती थी। नई शराब दुकान के कारण आने वाले समय में होने वाली समस्याओं को भी रहवासियों ने बताया था।

कलेक्टर को भी दे चुके थे ज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस मामले में पार्षद जितेंद्र राठौर के साथ रहवासी कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे और उन्होंने वहां पर नई शराब दुकान बंद करने के लिए ज्ञापन भी दिया था। इसके बाद से ही रहवासी इस दुकान का विरोध कर रहे थे।

विधायक ने लगाया ताला

इधर, बुधवार रात को विधायक मालिनी गौड़ पहुंची। इस दौरान वहां पार्षद और रहवासी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में उन्होंने पहले ही संभागायुक्त से चर्चा की थी। जिसके बाद वह यहां पहुंची और उन्होंने शराब दुकान के बाहर गेट पर ताला लगा दिया। ताला लगाने के बाद वहां मौजूद रहवासियों ने भारत माता की जय और नारी शक्ति जिंदाबाद सहित कई नारे भी लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *