इंदौर। बाबा बागेश्वर कथा में महिला का पांडाल में हंगामा, महाराज से मिलने की जिद में काटी हाथ की नस – देखें VIDEO

इंदौर के हीरा नगर में चल रही बागेश्वर सरकार की कथा में एक महिला ने हाथ की नस काट ली। महिला सेवादारों से महाराज से मिलने की जिद कर रही थी। उसे तुरंत पंडाल में खड़ी एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया

मामला कनकेश्वरी धाम का है। मंगलवार शाम सीमा नाम की महिला कथा स्थल पर पहुंची थी। रात करीब 8 बजे कथा समाप्त होने पर वह बागेश्वर महाराज से मिलने की जिद करने लगी।

यहां सिक्योरिटी और अन्य लोगों ने रोका तो उसने अपनी हाथ की नस काट ली। महिला को तत्काल कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेस से एमवाय भेजा गया। घटना के बाद महिला बेसुध हो गई। उसे उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *