इंदौर एयरपोर्ट का जल्द होगा विस्तार


इंदौर एयरपोर्ट का जल्द होगा विस्तार
एयरपोर्ट विस्तार के लिए एनओसी मिली.20.8 एकड़ जमीन एयरपोर्ट को मिलने का रास्ता साफ
बिजासन जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग जल्द. उज्जैन रोड को धार रोड से जोड़ा जाएगा
कोझिकोड हादसे के बाद अधिकारी जागे
इंदौर।कोझिकोड मे हुए हादसे के बाद इंदौर एयरपोर्ट परअब बिजासन से आगे धार रोड से इमरजेंसी गेट तक का करीब 4 किलोमीटर का रास्ता कीचड़ और बारिश में पूरा किया जाएगा ।

दरअसल, पिछले एक साल से एयरपोर्ट को ज़्यादा सुरक्षित, बेहतर और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का बनाया जाए इसके प्रयास उच्च स्तर परचल रहे थे ।। आगे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और पुलिस के रनवे तक पहुंचने के लिए मेनरोड से व्यवस्था होनी चाहिए। इसीलिए अधिकारियों ने कीचड़ और बारिश की परवाह किए बिना पैदल चलकर एयरपोर्ट के इमरजेंसी गेट तक देखा है । इमरजेंसी की स्थिति होने पर रनवे तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड का विषय भी आ चुका है। उकोझिकोड में हुए हादसे के बाद अब काम में तेज़ी अधिकारियों द्वारा लाई जा रहा हैं।
पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एनओसी देने की माॆग पुरी कर दी है । अब इंदौर एयरपोर्ट का तेज़ी से विस्तार किया जाएगा।
एयरपोर्ट के विस्तार के लिए ज़मीन अधिग्रहित जाने वाली है जिसमें एयरपोर्ट से बिजासन तक जाने वाली सड़क भी इसमें आ रही है। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग का काम 90% पूरा हो चुका है और इसमें कुछ बाधाएं है जिसपर बात चल रही है और जल्दी ही बचा काम पूरा कर लिया जाएगा।
आईडीए अधिकारियों ने बताया की नई सड़क जल्द बनाई जाएगी और लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *